फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: बांदा: नवविवाहिता को फंदे में लटकाकर मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में सोमवार शाम नवविवाहिता का शव फंदे में लटका पाए जाने के मामले में पिता ने पति, सास व ननद पर दहेज में पांच लाख रुपये नगद, पांच तोला सोना और एक बाइक न देने पर मारपीट कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, पति का कहना है कि मायके जाने की जिद पूरी न होने पर उसने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनम (21) पत्नी रोहित नामदेव का शव सोमवार शाम घर के कमरे में छत के छल्ले से साड़ी से फंदे पर लटका मिला था। मंगलवार को मृतका सोनम के पिता राजा नामदेव निवासी छठी भंभौरी जनपद छतरपुर मध्य प्रदेश ने आरोप लगाया कि उसने अपनी पुत्री की शादी 9 मई 2022 में रोहित नामदेव के साथ की थी।
शादी के बाद से पति, सास व ननद उसकी पुत्री से दहेज में पांच लाख रुपये नगद, पांच तोला सोना और बाइक की मांग कर रहे थे। न देने पर उन्होंने पुत्री को मारकर फंदे से लटका दिया है।
विज्ञापन

उधर, पति रोहित नामदेव का कहना है कि सोनम मायके जाने की जिद कर रही थी। वह उसे बाजार से सामान भी दिलाकर लाया था। एक महीने पहले ही वह अपने मायके से आई थी। दोबारा मायके जाने की जिद कर रही थी। पैलानी थानाध्यक्ष कुलदीप तिवारी का कहना है कि मायके पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें