फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नवविवाहिता की हत्या कर शव लटकाने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव मामले में दिल्ली से आई मां ने ससुराल वालों पर गला घोंटकर हत्या और शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। मां कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वह कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को पैलानी थाना क्षेत्र के पड़ोहरा गांव निवासी कंचन (20) रात को कमरे में सोते समय फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटना के वक्त पति भी कमरे में सो रहा था। शुक्रवार को सुबह पति ने बताया कि 15 मई को उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही कंचन के पेट में दर्द होता था। दिल्ली में रहने वाले कंचन के माता-पिता ने भी उसका इलाज कराया था। हालत में सुधार नहीं हो रहा था।
इसी से परेशान होकर कंचन ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। दिल्ली से वापस लौटी कंचन की मां संपत निवासी जरर थाना गिरवां ने आरोप लगाया कि घटना वाली रात उसकी फोन पर बात हुई थी, लेकिन बेटी ने किसी प्रकार बात नहीं बताई थी। बताया कि बेटी की शादी होने के बाद छह माह में उसका जेठ खत्म हो गया था। सास लगातार कंचन को ताना इस बात का ताना देती थी। मां संपत ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव को फंदे पर लटका दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें