नरैनी। पुलिस ने घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की पायल और सामान की बिक्री से मिले 1200 रुपये बरामद किए गए। बीते 27 जुलाई को थानाक्षेत्र गिरवां निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि चोर घर में रखे आभूषण चोरी कर ले गए हैं। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर खुरहंड रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से केजरीवाल उर्फ अजय निवासी गांव अर्जुनाह, थाना गिरवां को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की एक जोड़ी पायल और सामान को बेचकर प्राप्त 1200 रुपये बरामद किए गए। संवाद