फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पति पर लगाए आरोप... बेटियों से दबवाता पैर, करता अश्लील बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एक महिला ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि पति बेटियों से पैर दबवाता है, उनसे अश्लील बातें करता है। मना करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसकी तीन पुत्रियों की आयु क्रमश: 17, 15 और 11 वर्ष है। महिला का आरोप है कि पति दिन-रात शराब पीता है और अपरिचित लोगों को घर में बुलाकर शराब की दावत करता है। पुत्रियों से पैर दबवाता है और अश्लील बातें और अभद्रता करता है।
आरोप है कि 20 सितंबर को उसने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवश होकर वह अपने गांव में भाई के घर चली गई। इसके बाद उसने पुत्रियों को भी रात में घर से निकाल दिया। उसकी पुत्रियां रात में ही अपनी मौसी के घर चलीं गईं। घटना वाले दिन उसने सिविल लाइन चौकी पुलिस को सूचना दी थी। वह आरोपी पति को पकड़कर भी लाई, लेकिन उसे बाद में छोड़ दिया गया। अब उसका पति मोबाइल पर बराबर धमकी दे रहा है। उसकी पुत्रियों की पढ़ाई लिखाई नहीं हो पा रही है। महिला का भाई समझौते के लिए गए तो उन्हें भी कुल्हाड़ी लेकर जान से मारने के लिए दौड़ा। महिला की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल अनूप दुबे ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें