फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/ओरन। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने शुक्रवार की शाम बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। ठोकर लगने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के शाहपुर सानी गांव निवासी अजय वर्मा (22) पुत्र विजय वर्मा शुक्रवार की शाम को बाइक में सवार होकर सब्जी लेने ओरन कस्बा जा रहा था। वह सिंहपुर-ओरन रोड में मुख्खा पुरवा के पास ही पहुंचा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। अजय की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लमेहटा चौकी प्रभारी संजय मिश्र ने घायल को एंबुलेंस से पीएचसी बिसंडा भेजा।
वहां पर चिकित्सक ने देखने के बाद अजय को मृत घोषित कर दिया। पिता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता के मुताबिक अजय पांच भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर का था। अभी तक उसकी शादी नहीं हुई थी। मां सुशीला की दस वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। अजय भाइयों के साथ दिल्ली में रहकर काम करता था, दस दिन पूर्व ही वह वापस घर आया था। पिता के पास चार बीघा खेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें