बांदा। थाना बदौसा के चित्रकूट-बांदा मार्ग पर गुलाब रानी महाविद्यालय के पास सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने करीब 22 वर्षीय युवक के सड़क पर पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। जहां उसे मृत बताया गया। युवक की क्षतिग्रस्त बाइक सड़क पर ही पड़ी मिली। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। (संवाद )