जसपुरा। थानाक्षेत्र के झंझरीपुरवा गांव निवासी एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी भगवानदीन का 37 वर्षीय पुत्र देवीदयाल शनिवार रात करीब दस बजे बाइक से बरात में शामिल होने बांदा जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। पिता भगवानदीन ने बताया कि वह उनके चार पुत्रों में सबसे बड़ा था। परिवार में पत्नी शिवकुमारी, पुत्र प्रवीण व सनम हैं। घटना से परिजन बेहाल हैं। वहीं थानाप्रभारी ऋषिदेव घटना की जानकारी मिलने पर सीएचसी पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। (संवाद)