चिल्ला। यमुना नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। गोताखोरों ने नदी से शव को निकाला। चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मुकेश (22) यमुना नदी किनारे सब्जी ककड़ी आदि की बाड़ी लगाकर जीविका चलाता था। रविवार की शाम वह अपने भाई के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। अचानक नदी में पैर फिसल जाने से वह गहराई में जाकर डूब गया। गोताखोरों ने प्रयास करके शव को बाहर निकाला। परिजनों ने बताया कि मुकेश के माता-पिता की पहले की मौत हो चुकी है। वह अविवाहित था। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फोटो संख्या:80- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के वर्कशॉप में खुले में बैगों में रखी सरसों व आसमान में छा