फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मछली मारने गए युवक के हाथ में फटा सुतली बम, मौत

Fri, 06 Feb 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। मछली मारने गए केवट की सुतली बम फटने से मौके पर ही मौत हो गई। बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल गांव निवासी रज्जन केवट (45) शुक्रवार को दोपहर तीन बजे बागै नदी के किनारे मछली पकड़ने के लिए गए थे। मछलियों को ऊपर लाने के लिए यह लोग बम का धमाका करते हैं। वह आग लगाने के बाद बम को रख पाता इसी दौरान उनके हाथ में ही सुतली बम फट गया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर बदौसा थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मछली पकड़ने के दौरान सुतली बम फटने से हादसा हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मछलियों को ऊपर लाने के लिए यह लोग बम का धमाका करते हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें