फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सड़क किनारे टहल रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
केशव कुशवाहा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नरैनी। सड़क किनारे टहल रहे युवक को वाहन ने टक्कर मार दी। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कालिंजर थाना क्षेत्र के कटरा कालिंजर गांव निवासी केशव कुशवाहा (45) शुक्रवार की रात आठ बजे करीब एक न्यौते से फारिग होकर कालिंजर-सतना मार्ग पर टहल रहा था। अमृत सरोवर के पास वाहन ने उसे टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर कालिंजर पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी नरैनी पहुंचाया। वहां से उसे गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान केशव ने दम तोड़ दिया। बड़े भाई रामकिशोर ने बताया कि पांच भाइयों में चौथे नंबर का अविवाहित था। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें