फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जगत में बैठे युवक की कुएं में गिरकर मौत

Sat, 28 Feb 2026 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जगत में बैठे युवक की कुएं में गिरकर मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के पिथौराबाद गांव के प्रधान रामबाबू ने बताया कि उनके गांव का राममिलन (45) शुक्रवार की रात घर के सामने स्थित कुएं की जगत में बैठा था। अचानक वह कुएं में गिर गया। कुएं में गिरने की आवाज होने पर उसकी पत्नी ने देखा तो गांव वालों को खबर दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर उसे कुएं से बाहर निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। बताया कि उसके चार पुत्र, एक पुत्री है। वह मेहनत मजदूरी करता था। उसके जमीन नहीं है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि नशे में हादसा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें