फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: ससुरालियों की पिटाई से आहत युवक ने दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। मायके में रह रही पत्नी तीन बच्चों को छोड़कर किसी के साथ चली गई। पति जब ससुराल पहुंचा तो उसे जानकारी हुई। उसने ससुरालियों से पूछा तो उसकी पिटाई कर दी। उसने फोन पर भाइयों को घटना की जानकारी दी और अपने घर आ गया। यहां साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनोज सोनकर (28) ने सोमवार की सुबह घर में साड़ी का फंदा लगा लिया। दोपहर 12 बजे करीब छोटा भाई छोटू बहन के घर से आया तो उसने दरवाजा खटखटाया। जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया तो अंदर मनोज का शव फंदे से लटका मिला।
छोटू ने बताया कि मनोज की शादी आठ साल पहले मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की बसंती के साथ हुई थी। मनोज ट्रक ड्राइवर था। दो दिन पूर्व वह घर आया था। रविवार की सुबह ससुराल पन्ना गया था। वहां उसे जानकारी हुई कि उसकी पत्नी तीन माह पूंर्व किसी युवक के साथ चली गई है। तीनों बच्चों को अपने मायके में छोड़ गई है। छोटू का आरोप है कि इस बात को लेकर उसकी साले व सास से कहासुनी और फिर मारपीट हो गई। उसने फोन से उन्हें घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद वह रात में अपने घर वापस आ गया। यहां सुबह उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई छोटू व रोहित वाराणसी में रहकर मजदूरी करते हैं। छोटू ने बताया कि वह तीन दिन पूर्व वाराणसी से घर आया है।
विज्ञापन

मृतक के दो नाबालिग पुत्र देव व गोलू के अलावा पुत्री दिव्या हैं। जो अपने ननिहाल मे रहती हैं। छोटे भाई छोटू ने सास और साले पर आरोप लगाते हुए बताया है कि मारपीट कर उत्पीड़न किया गया है, इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। कोतवाली प्रभारी सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें