बड़ोखर बुजुर्ग। खेत में मवेशी चरा रहे युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई। गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुजुर्ग गांव निवासी दिनेश कुशवाहा (28) गुरुवार को दोपहर खेत में मवेशी चराने गया था। दोपहर के समय बारिश के बीच बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई।
पत्नी प्रीति मायके में थी। तीन पुत्रियां हैं। नायब तहसीलदार गिरवां ने बताया कि कानूनगो मौके पर गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार दैवीय आपदा से मुआवजा दिलाया जाएगा। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
-