बांदा। गांधी जयंती पर बुधवार को खेल विभाग की ओर से क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें बालक वर्ग में संदीप व बालिका वर्ग में कंचन को प्रथम स्थान मिला। इसके पहले एएसपी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया। एडीएम व जिला क्रीड़ाधिकारी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मवई चौराहा से तिंदवारी रोड बाईपास तक चार किलोमीटर क्रास कंट्री रेस प्रति योगिता बालक वर्ग की हुई। जबकि बालिकाओं की रेस दो किलोमीटर कराई गई।
एएसपी शिवराज व एडीएम अमिताभ यादव ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को रवाना किया।
बालक वर्ग में परमहंस रणछोड़दास इंटर कॉलेज खप्टिहा कलां के छात्र संदीप को प्रथम, भोलाराम को द्वितीय, आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के छात्र जगनायक को तृतीय स्थान मिला।
अनिरुद्ध को चौथा, सुनील को पांचवा व लवकुश को छठवां स्थान मिला। बालिका वर्ग में कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कॉलेज मिलाथू की छात्रा कंचन प्रथम रही।
जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल की छात्रा सोनी द्वितीय तथा रासोनी द्वितीय, मिलाथू की राधा तृतीय, जीजीआईसी कमासिन की छात्रा मनोरमा यादव चौथे, कुमारी बिट्टो पांचवें व पूजा छठवें स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 58 व बालिका वर्ग में 17 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक शाहिद वली खान, रमेशचंद्र, रामदेव, रेशमा खातून, पुष्पा सिंह, सहजादी बेग तथा क्रिकेट प्रशिक्षक एसपी सिंह रहे।
एडीएम अमिताभ यादव व डिप्टी कलक्टर विनोद कुमार, जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल द्विवेदी तथा उप जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने खिलाड़ियों को उपहार देकर पुरस्कृत किया।ा