संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के गांव पिपरहरी निवासी आदित्य ने बताया कि ,दादी निर्मला (55) बुधवार ,दोपहर ,घर की लिपाई कर रही थीं। वह अचानक गश खाकर गिर पड़ीं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। पैलानी थाना इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।