फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: लोहे के दरवाजे में उतरे करंट से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कानपुर देहात क्षेत्र से ईंटा पाथकर लौटीं बिसंडा के पारा बिहारी गांव निवासी मधू (38) की घर के लोहे के दरवाजे में करंट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भतीजे सूरज ने बताया कि मधू कानपुर देहात से ईंटा पाथकर गुरुवार को ही घर लौटी थीं। वह अपने घर में लगे लोहे के दरवाजे से सटकर बैठीं थीं। तभी घरेलू बिजली केबल टूटकर दरवाजे से छू गया। इससे उतरे करंट से उसकी मौत हो गई। मधू के पति दिनेश वर्मा राजमिस्त्री का काम करते हैं। उनके तीन पुत्रियां व दो पुत्र हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष कौशल सिंह ने बताया कि दरवाजे में करंट आने से महिला से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें