पैलानी। बीमारी से परेशान युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। चरवाहों ने देखा तो परिजनों को जानकारी हो सकी।
चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी रविकरन उर्फ भूरा (40) ने बुधवार की देर शाम पांच बजे अपने घर से दो किलोमीटर की दूरी पर खेत में लगे निजी ट्यूबवेल में लगे छल्ले से साफी से फंदा लगाकर जान दे दी। पास के खेत में मवेशी चरा रहे चरवाहे पानी लेने पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका मिला।
बड़े पुत्र विनय ने थानाध्यक्ष चिल्ला संदीप सिंह पटेल को तहरीर देकर बताया कि पिता कई महीनों से बीमार था। बीमारी से आजिज होकर फंदा लगाकर जांन दी है। दिवंगत की पत्नी मुन्नी का रो रो कर बुरा हाल है। दिवंगत के तीन पुत्र विनय (18), कमल (15) व विमल (12) तथा दो पुत्रियां शिव कांति (20) व जय देवी (16) है। विनय ने बताया कि बहन शिव कांति की शादी लक्ष्मणपुर गांव जनपद फतेहपुर में तय हो गई है। सर्दियों में शादी होनी है। 12 बीघा जमीन है। थानाध्यक्ष चिल्ला संदीप सिंह पटेल ने बताया कि बीमारी के चलते खुदकुशी की है।चौकी इंचार्ज अर्पित पांडे ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।