बांदा। संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को राजकीय हाई स्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने शैक्षिक स्टाफ को शपथ दिलाई और जन जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय में संचारी रोगों से बचाव विषय पर गोष्ठी हुई। नीलम श्रीवास, कीर्ति, अमित कुमार, रंजीता, अनीता स्नेहा, सोनल, ज्योति, सलोनी, गायत्री, रागिनी, संध्या आदि ने प्रतिभाग किया। मच्छरदानी का प्रयोग, शुद्ध पेयजल, ताजा भोजन , बीमार होने पर तत्काल सरकारी अस्पताल जाने को प्रेरित किया गया। संचालन मानसी ओमर ने किया। (संवाद)