फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुत्तों के झुंड ने हमला कर हिरण को किया जख्मी

Sun, 17 Sep 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। क्षेत्र के महुई गांव में एक हिरण पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। आठ दिन पहले भी एक हिरण इसी तरह घायल मिला था, बाद में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

तिंदवारी क्षेत्र के महुई गांव में शनिवार की सुबह कुत्तों के एक झुंड ने हिरण पर हमला कर दिया। वहां मौजूद किसानों ने देखा तो फौरन कुत्तों को खदेड़ने के लिए पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे कुत्ते वहां से भाग गए और हिरण घायल होकर अचेत अवस्था में खेत पर ही गिर गया। ग्राम प्रधान शिव विजय सिंह ने बताया कि सूचना के दो घंटे बाद वन कर्मी पहुंचे। टीम ने हिरण को पकड़ने का प्रयास किया तो वह घायल हालत में ही भाग निकला।
बता दें कि आठ सितंबर को परसौड़ा में भी कुत्तों के हमले से घायल हिरण को वन कर्मियों ने गोशाला में छोड़ दिया था। सुबह बंधे पैरों के साथ हिरण मृत मिला था। वन दरोगा राम प्रकाश ने बताया कि प्रयास करने के बावजूद हिरण को पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें