बांदा। घर से आधा किलोमीटर दूर लगे जामुन के पेड़ से किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने देखा तो परिजन को जानकारी हो सकी।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरा जलालपुर निवासी अलकुश ने बताया कि उसके चचेरे भाई चुन्ना उर्फ गरीबदास (50) बुधवार की देर शाम करीब सात बजे अपने घर से निकला था। उसने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर लगे जामुन के पेड़ से अपनी साफी से फंदा लगा लिया। ग्रामीणों ने देखा तो परिजन को जानकारी दी। चचेरे भाई ने बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे छोटे व अविवाहित थे। माता-पिता का निधन हो चुका है। वह गाड़ी भी रखे थे, उसी चलवाते और किसानी भी करते थे। बबेरू कोतवाल संजय द्विवेदी ने बताया कि परिजन कारण नहीं बता सके हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)