बांदा। राशन लेने के लिए बाइक से कोटे की दुकान जा रहे किसान को ट्रक ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल किसान ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी किसान रामपाल (40) शुक्रवार की दोपहर बाइक से राशन लेने जा रहा था। गांव से मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही पीछे की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रामपाल को कुचल दिया। दुर्घटना में रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान मौत हो गई। छोटे भाई गोविंद ने बताया कि रामपाल खेती किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।परिवार में एक पुत्र और एक पुत्री हैं। पत्नी आरती समेत पारिवारिक लोग बेहाल हैं।