फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत से लौट रहे किसान को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदा। खेत की रखवाली करके लौट रहे किसान को पीछे से वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन समेत भाग निकला। पुलिस ने घायल किसान की शिनाख्त कराकर उसके परिजनों को सूचना दी।
बदौसा थाना क्षेत्र के साहपुरसानी गांव निवासी रामबरन (45) गुरुवार की शाम चार बजे के करीब अपने खेत गया था। वहां से वह रात 12 बजे के करीब घर आ रहा था। ओरन व साहपुर गांव के बीच पीछे से आए वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

चचेरे भतीजे रामबाबू ने बताया कि रामबरन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घर में पत्नी गीता है। दो पुत्र देवी दयाल व चुनकावन हैं। रामबरन के हिस्से में दो बीघा जमीन है। वह बटाई में खेती लेकर किसानी का कार्य करता था। माता-पिता का 10 साल पहले निधन हो चुका है।
विज्ञापन

बिसंडा इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। हादसे में मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।्
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें