फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुएं में गिरकर घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सूखे कुएं में गिरकर घायल किसान ने इलाज के दौरान कानपुर में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी सभाजीत (55) करीब 15 दिन पहले घर के बाहर स्थित सूखे कुएं की जगत पर सो रहे थे। अचानक सूखे कुएं में गिर गए। ग्रामीणों और परिजनों ने कुएं से बाहर निकाला। कानपुर में इलाज के दौरान शनिवार की शाम दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर बांदा आ गए। मौसा श्यामबाबू ने बताया कि सभाजीत किसानी करते थे। उनके पास छह बीघा जमीन है। दो पुत्र व पत्नी केशबाई हैं। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें