बांदा। ननिहाल जा रहे बाइक सवार को सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि ममेरा भाई मनोज प्रजापति (27) गुरुवार की शाम करीब छह बजे ननिहाल पचनेही गांव जा रहा था। बांदा-तिंदवारी मार्ग पर काका ढाबा के पास सामने आए ट्रक ने टक्कर मार दी। मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। मनोज घर का इकलौता बेटा था। पिता सरजू खेती किसानी करते हैं। छह बीघा जमीन है। मां की 25 साल पहले निधन हो चुका है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि हादसा ट्रक से हुआ है। उसकी तलाश की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।