फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सोने के झालों से भरा 60 ग्राम का पैकेट किया पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सराफा की दुकान में जेवर दिखाने के दौरान युवक ने सोने के झालों से भरा 60 ग्राम का पैकेट पार कर दिया। माल मिलाने पर झालों का पैकेट कम मिलने पर सराफ ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो चोरी का पता चला। कोतवाली पुलिस ने दुकान पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी स्थित प्रगति मार्केट में खुली मां दुर्गे ज्वैलर्स की दुकान पर करवाचौथ के दिन दोपहर में एक युवक सोने के आभूषण खरीदने आया था। उसके बाद एक महिला भी दुकान में गई थी। युवक सोने के आभूषण देखता रहा। इस दौरान दुकानदार ने उसे सोने के झाले के पैकेट दिखाए। उसने देखने के लिए और पैकेट मांगे तो दुकानदार ने मना कर दिया। इस दौरान महिला अपने चेन की जांच कराने लगी। महिला की चेन रोल्ड गोल्ड की निकली तो वह दुकान से चली गई। इसके बाद युवक भी दुकान से चला गया।
दोनों के जाने के बाद दुकानदार ने माल मिलाया तो 60 ग्राम सोने के झाले का पैकेट कम निकला। दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो उसमें युवक झाले का पैकेट चोरी करते दिखा। सराफ ने पुलिस को सूचना दी। शहर कोतवाल पंकज सिंह चौकी इंचार्ज मर्दननाका को लेकर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन

कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी सराफ उमेश कुमार सोनी ने बताया कि 60 ग्राम सोने के झालों की अनुमानित कीमत चार से पांच लाख रुपये के बीच है। सराफ ने कोतवाली में तहरीर दी है। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें