फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर के व्यापारी को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मटौंध (बांदा)। मामूली विवाद में युवक ने पशु व्यापारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमीरपुर जिले के खंडेह निवासी लल्लूराम (40) पुत्र दीवाना खटिक पशु व्यापारी है। शनिवार को दोपहर मटौंध थाना क्षेत्र के खरका गांव में मवेशी खरीदने के दौरान उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर जरसी पुत्र मन्ना प्रजापति ने उस पर 315 बोर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके गले को चीरती हुई निकल गई। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर युवक मौका पाकर भाग निकला। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग आ गए। घायल को लेकर थाने आए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बताई गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार यादव का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। फरार आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें