बांदा। बांबेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक लंगर छकने वालों का तांता लगा रहा। रविवार को बांबेश्वर मंदिर सेवा समिति ने मंदिर के नीचे भंडारा आयोजित किया। सुबह हवन-पूजन के बाद कन्या भोज और भंडारे की शुरुआत हुई। दिन भर श्रद्धालुओं की पंगते लगी रहीं। देर रात तक प्रसाद ग्रहण करने के बाद भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और आरती हुई। समिति स्वयंसेवक समेत कैलाशपुरी के तमाम लोगों ने भंडारा में श्रमदान किया। महिला श्रमदानियों ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।