फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहों ने बजाया बैंक का सायरन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चूहों की करतूत ने बैंक में हड़कंप मचा दिया। आराम फरमा रहे पुलिस कर्मियों को भी भागकर पसीना बहाना पड़ा। कुछ देर तक बैंक में अफरातफरी रही।
विज्ञापन

रविवार को जेएन डिग्री कालेज परिसर में स्थित इलाहाबाद बैंक का सायरन अचानक बज उठा। छुट्टी में बैंक बंद था। आसपास के लोगों ने तत्काल बैंक कर्मियों और सिविल लाइन पुलिस चौकी को सूचना दी। बैंक और पुलिस कर्मी भागकर आए। बैंक का ताला खोला गया लेकिन वहां सब कुछ सुरक्षित दिखा। छानबीन में पता चला कि चूहों के तार काटने से सायरन बज उठा था। लगभग 15 मिनट तक सायरन बजता रहा। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ल ने बताया कि सब कुछ सुरक्षित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें