बांदा। भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी से कृषक सेवा सहकारी समिति करहुली में गेहूं खरीद में हो रही धांधली की शिकायत की है। बुधवार को दिए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र के नवनियुक्त सचिव द्वारा इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल न कराकर साधारण कांटे कराई जा रही है। लगभग 2 किलो प्रति कुंतल अधिक तौल हो रही है। खरीद की गति भी धीमी है। एक ही कांटे से तौल हो रही है। बिना चेक दिए वितरण रजिस्टर में किसानों से हस्ताक्षर करा लिए जाते हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी सहित शिवमान प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, विष्णु द्विवेदी, रघुवीर सिंह, बलराम तिवारी, इंद्रपाल सिंह आदि शामिल रहे।