गिरवां। पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज मैदान परिसर में शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच केपी नाइटराइडर्स (बांदा) व सुपर स्टार (बांदा) के बीच खेला गया। नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 187 रन बनाए। बल्लेबाज लकी ने 7 चौके व 6 छक्कों की मदद से 30 गेंदों में 85 रन बनाए। सुपर स्टार के गेंदबाज निषाद, कैलाश व रुपेंद्र ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर स्टार टीम निर्धारित 12 ओवर में 112 रन ही बना सकी। नाइटराइडर्स 75 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंच गई। लकी को ‘मैन ऑफ दि मैच’ ट्राफी अशोक अग्निहोत्री ने सौंपी। अंपायर आशीष शुक्ला व कृष्ण कुमार अवस्थी रहे। फाइनल मैच रविवार को सुबह 7 बजे से भूतेश्वर क्रिकेट क्लब (गिरवां) व नाइटराइडर्स (बांदा) के बीच होगा।