बांदा। मामला सपा नेता से जुड़ा था इसलिए धीरेंद्र के अपहरण के मामले में पुलिस भी सक्रिय रही। यहां तक कि आशंका के आधार पर हमीरपुर जनपद के कलौली जार निवासी कामता प्रसाद के विरुद्ध धारा 364 आईपीसी का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया। पुलिस की जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक ने धीरेंद्र को बरामद करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपए नकद पुरस्कार दिए हैं। पुलिस ने कहा है कि सर्विलांस के जरिए संकेत जुटाकर बदमाशों पर दबाव बनाया गया और इसी से बदमाशों ने धीरेंद्र को छोड़ दिया। ब्यूरो