बबेरू। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित सम्मेलन में किशोरियों को एचआईवी से जागरूक करने पर चर्चा हुई। यह आयोजन ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एंड चाइल्ड संस्था के ‘मेरी लाइफ-मेरी च्वाइस’ कार्यक्रम के तहत किया गया। गांव में जागरूकता के लिए आशा कार्यकत्री, एएनएम, आंगनबाड़ी आदि को मिलाकर सीएसजी समूह गठित किए गए। समन्वयक शादाब अहमद ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य एचआईवी/एड्स के प्रति सीएसजी सदस्यों को जागरुक करना है। कार्यक्रम प्रबंधक सुजीत कुमार, ग्राम प्रधान मंठा राजेंद्र तिवारी, परियोजना समन्वयक राम कुमार, चंद्रजीत, संजय कुमार, एजाज अहमद, निशांत, अंजुम, राजकन्या, प्रेमचंद्र समेत अभिभावक व किशोर-किशोरी मौजूद रहे।