बांदा। अंडर-19 क्रिकेट ट्रायल में शुक्रवार को हार्पर क्लब बड़ी तादाद में किशोर उम्र क्रिकेटरों ने अपना भाग्य आजमाया। ट्रायल में शामिल होने वाले करीब आधे खिलाड़ी पास हो गए। अब उन्हें शनिवार को फिर अपने खेल का प्रदर्शन करके अपना दमखम दिखाना होगा। यह मैच भी जीत लेने के बाद झांसी में होने वाली अखिल बंसल स्मृति स्टेट प्रतियोगिता के लिए उनका रास्ता साफ हो जाएगा। ट्रायल में लगभग 50 किशोर उम्र क्रिकेटरों ने भाग लिया। इनमें दो टीमें बनाई गईं। एक की कमान प्रविश सिंह ने संभाली और दूसरी टीम के कप्तान अर्पित वर्मा बनाए गए हैं। दोपहर बाद शुरू हुए ट्रायल मेें प्रदर्शन के आधार पर 24 खिलाड़ियों का चयन अगले स्तर के लिए किया गया। अब शनिवार को ये खिलाड़ी दो टीमों में बंटकर 40 ओवर का मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलेंगे। इस मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को झांसी में होने वाली अंडर-19 अखिल बंसल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि बच्चों में क्रिकेट को लेकर जोश और जज्बा है। जरूरत है उन्हें मौका देने की। उन्होंने बताया कि चयन समिति में जितेंद्र यादव, राममिलन, मोहम्मद हुसैन, विनय श्रीवास्तव, शारिक नियाजी और मोहम्मद अनवर अली शामिल रहे। ब्यूरो