फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारी नृत्य के ढोल से गूंज रहीं गांवाें की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दीपावली पर बुंदेलखंड के पारंपरिक लोक नृत्य की गांव-गांव में धूम है। दीवारी नृत्य का रिर्हसल शाम से देर रात तक चल रहा है। ढोल बाजे के बीच लाठियाें से लैस दीवारी खिलाड़ी आकर्षक प्रदर्शन के लिए जमकर अभ्यास कर रहे हैं। रंग बिरंगी विशेष पोशाक धारण करके किशोर उम्र से लेकर युवक और वृद्ध ग्रामीण तक दीवारी में लाठी प्रदर्शन के लिए रोजाना रिहर्सल कर रहे हैं। शहर से चंद किलोमीटर दूर नेशनल हाईवे में स्थित महावीरन में प्रति दिन सुबह यह रिर्हसल हो रहा है। नटराज जन कल्याण समिति के निर्देशन में इस लोक विधा का प्रदर्शन हो रहा है। समिति में शामिल कलाकार केंद्र और प्रदेश सरकारों के कई सांस्कृतिक समारोहों में अपना शानदार प्रदर्शन कर चुकी है। रमेश पाल (बड़ोखर) ने बताया कि हाल ही में जयपुर में आयोजित लोक रंग कार्यक्रम में बांदा की दीवारी टीम को पहला स्थान मिला है। 24 अक्तूबर को दाता अपार सांई की कुर्सी में दीवारी नृत्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें