फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अतर्रा ने जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
खत्री पहाड़। देहात प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन में अतर्रा ने केसीसी को हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

जय मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड देवीजी में केसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 197 रन बनाए। संदीप सिंह ने 62 व बीएम सिंह ने 47 रन बनाए। जवाब में अतर्रा की टीम 19.3 ओवर में 8 विकेट खोकर मैच जीत लिया। आशू को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। मंगलवार को एलसीसी कबरे पुरवा व जेएमवी देवीजी के बीच मैच होगा। एंपायर चेतन शुक्ला (कर्वी) व मनोज शुक्ला (चित्रकूट) रहे। कमेंट्रेटर मोनू शुक्ला, अनीस मोहम्मद, संदीप तिवारी तथा स्कोरर राज किशोर शुक्ला, धर्मेश वर्मा, जगमोहन सिंह रहे। मैच की शुरुआत भाजपा नेता प्रेमनारायण द्विवेदी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर की। कुंज बिहारी पांडेय, आलोक शुक्ला, रामनारायण चौरसिया, राकेशचंद्र गर्ग, प्रदीप पांडेय, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे। कमेटी अध्यक्ष चंदन शुक्ला, संदीप शुक्ला, पुरुषोत्तम चौबे, लवलेश, सुनील पांडेय, अर्पित सिंह राणा, संतोष गिरि, अतुल गुप्ता, राज सिंह, गोपाल शर्मा व्यवस्था में रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें