बांदा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चित्रकूटधाम और झांसी मंडलों की कानून व्यवस्था और समीक्षा बैठक भले टल गई, लेकिन इसी दिन चित्रकूटधाम मंडल के डीआईजी का तबादला हो गया। डीआईजी मोहित अग्रवाल अब अलीगढ़ भेजे गए हैं। वह यहां के 28वें डीआईजी थे। कार्यकाल मात्र 2 माह 4 दिन रहा। 10 अगस्त को उन्होंने यहां ज्वाइन किया था। इस मंडल परिक्षेत्र में अब बीआर मीणा नए डीआईजी होंगे। शासन ने उनका तबादला मुरादाबाद से बांदा के लिए किया है।