खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील दिवस में मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे भी कुछ देर फरियादियों से रूबरू हुए। अनुपस्थित एआरटीओ से आयुक्त ने स्पष्टीकरण मांगा है। डीएम और एसपी ने भी फरियादें सुनीं। तमाम फरियादियों को कर्मियों ने अफसरों तक नहीं पहुंचने दिया। उन्हें बाहर से लौटा दिया। मंगलवार को आयुक्त ने भी पैलानी में तहसील दिवस का जायजा लिया। बाद में आयुक्त ने लोहिया गांव खप्टिहा खुर्द का स्थलीय सत्यापन किया। उनके साथ डीएम व एसपी भी थे। सीसी रोड व सोलर लाइट में कमी पर डीएम ने बीडीओ को लताड़ लगाई। उधर, एसडीएम अरुण तिवारी की अध्यक्षता में सदर तहसील दिवस में 78 शिकायतें आईं। मौके पर दो का निस्तारण हुआ। बबेरू में तहसीलदार लालाराम की अध्यक्षता वाले तहसील दिवस में 102 मामले आए। दो का मौके पर निस्तारण हुआ। अतर्रा तहसील दिवस में एसडीएम मनोज कुमार सिंह व सीओ केसी सिंह की अध्यक्षता में 108 फरियादी आए। आठ शिकायतें मौके पर निस्तारित हुईं।