फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई सचल एटीएम का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भारतीय स्टेट बैंक के ‘सचल एटीएम’ का संचालन बुधवार से शुरू हो गया। पुलिस लाइन में एसपी पीयूष श्रीवास्तव ने एटीएम से रुपए निकाल कर उद्घाटन की रस्म अदा की। शहर में सचल एटीएम सेवा पहली बार शुरु हुई है। यह सचल एटीएम वैन पुलिस लाइन क्षेत्र में ही रहेगी। स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रबंधक ने बताया कि पहले दिन 5 लाख रुपए की निकासी हुई। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर विनोद सिंह, सदर प्रभात कुमार, प्रतिसार निरीक्षक बैजनाथ आदि उपस्थित रहे। उधर, कुछ पुलिस कर्मियों ने बताया कि एटीएम मशीन पुरानी है। ‘आउट ऑफ सिग्नल’ व ‘इंसर्ट कार्ड’ जैसे मैसेज आते रहे। इससे कई पुलिस कर्मी रुपये नहीं निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें