फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वजारोहण में अनुपस्थित हुए तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों की शुरूआत मसजिद, मंदिर, चर्च और गुरुद्वारे से होगी। सुबह प्रभात फेरी की धूम रहेगी। 8 बजे सभी सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। डीएम हरेंद्रवीर सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को खबरदार किया है कि ध्वजारोहण में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। अनुपस्थित रहने पर ध्वजारोहण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे, डीआईजी मोहित अग्रवाल व डीएम ने जनपदवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। 16 अगस्त तक ऐतिहासिक महत्व वाले स्थानों पर रोशनी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें