फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन मेला में रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
गिरवां। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र में मंगलवार को हुए नामांकन मेला में रंगारंग कार्यक्रमों की भी धूम रही। इसमें संकुल क्षेत्र के छह ग्राम पंचायतों के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के स्टूडेंट्स और टीचर्स ने भागीदारी की। शुरूआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि उमा शंकर त्रिपाठी (जरर) ने दीप जलाकर की। पूर्व माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने गीत से समां बांधी। मुरवां, हुसैनपुर, जरर आदि गांवों के स्कूली बच्चों ने भी कार्यक्रम पेश किए। संकुल प्रभारी (गिरवां) वंदना, प्रधानाध्यापक वासुदेव याज्ञिक, प्रेम स्वरूप द्विवेदी, मालती पांडेय, चंदन गुप्ता, सुषमा गुप्ता, शोभा हेनरी, मोहनलाल, मनीष गुप्ता, सुरेंद्र द्विवेदी, राजकुमार साहू, भारतभूषण, निगार सुल्ताना, दीप्ति, रामकिशोरी, किशोरी देवी, रमानाथ, गीतिका, अर्चना, किरन, जुबैदा, मेराज खां, शैलेंद्र त्रिपाठी, शारदा प्रसाद पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें