बबेरू। बदमाशों ने युवक को गोली मारकर हत्या की कोशिश की। मरका थाना क्षेत्र के समगरा गांव निवासी अखिलेेश उर्फ बच्चा (22) बृहस्पतिवार की रात घर के सामने शौच को गया था। लौटते समय घात लगाए बदमाशों ने तमंचे से फायर कर उसे गोली मार दी। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। परिजन उसे सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली। मामला उनके संज्ञान में है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।