बबेरू। चरका यमुना घाट पर नाव पलटने से लापता छात्र की लाश दूसरे दिन नदी में बरामद हुई। तमाम खोजबीन के बाद भी मल्लाह का सुराग नहीं लगा। मरका क्षेत्र के चरका यमुना घाट पर सोमवार को नाव पलटने से डूब रहे कई लोगों को बचा लिया गया था। चरका निवासी छात्र श्याम सुंदर (19) पुत्र कुंवर और मल्लाह रामभवन (60) नदी में डूब गए थे। मंगलवार को सरकंडी घाट के पास श्याम सुंदर की लाश नदी में उतराती मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।