बांदा। झूलेलाल जयंती को सिंधी श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। सिंधी गुरुद्वारे से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह स्वगात हुआ। चांचर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। मंगलवार को पीली कोठी स्थित गुरुद्वारे से शोभा यात्रा की शुरुआत हुई। ‘आयो लाल झूले लाल’ के स्वर गूंजते रहे। चौक बाजार में व्यापारियों ने शोभा यात्रा का जोरदार स्वागत किया। देर शाम केन नदी में अखंड ज्योति विसर्जन के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ। इस मौके पर भगत अमरलाल, मानिकचंद्र आरेजा, नारायणदास, गोपाल दास, मोहनलाल, स्वीटी आदि शामिल रहे।