बांदा। नालांदा कालेज की सीसीसी परीक्षा 3 व 4 अगस्त को कानपुर में होगी। डायरेक्टर गीता गुप्ता ने बताया कि परीक्षार्थी डोएक/नीलेट की वेबसाइट पर अपना प्रवेशपत्र डाउन लोड कर सकते हैं। कालेज से भी प्रवेश पत्र की सुविधा उपलब्ध है। उधर, बीसीए, पीजीडीसीए, एनटीईटी, बीएड, एमबीए, बीए, बीकाम, बीएससी, एमएसडब्ल्यू, बीलिब की अंतिम प्रवेश तिथि सीवी रमन विश्वविद्यालय ने 14 अगस्त निर्धारित की है। इसके बाद विलंब शुल्क जमा करना होगा।