बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में शनिवार को देर शाम कपड़ों में इलेक्ट्रिक प्रेस करते समय करंट लग जाने से ग्राम पंचायत सचिव की मौत हो गई। 51 वर्षीय रामकरन को करंट के तार से हटाकर तत्काल जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पत्नी वेदवती ने बताया कि रामकरन महेदू ग्राम पंचायत में सचिव थे। उधर, बिसंडा थाना क्षेत्र के मसुरी गांव में रविवार को सुबह मौजीलाल (40) को मौसेरे भाई समेत तीन लोगों ने लाठी-कुल्हाड़ी से हमलाकर घायल कर दिया। उधर, डभनी गांव में आनंदी (70) और उसकी बहू सरस्वती (30) को पड़ोसियों ने हैंडपंप में पानी भरने के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया। ब्यूरो