नरैनी। सीएचसी में प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को चिकित्सकों ने भर्ती नहीं किया। उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे तभी रास्ते में प्रसव हो गया। मंगलवार को पुजारी का पुरवा गांव निवासी खिलाड़ी की पत्नी कलावती (25) को परिजन प्रसव के लिए सीएचसी लाए। परिजनों के मुताबिक चिकित्सक सुबह से शाम तक कलावती को अस्पताल में भर्ती किए रहे। शाम को जिला अस्पताल भेज दिया। समाजवादी एंबुलेंस से परिजन से उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। डॉ. नीरज ने बताया कि महिला के पेट में बच्चा उल्टा था। कोई हलचल नहीं हो रही थी। ऐसे में उसे रिफर करना पड़ा।