बबेरू। समगरा पंप कैनाल का तीसरा पंप भी चालू हो गया। शनिवार को विधायक विशंभर सिंह यादव ने हवन-पूजन के साथ पंप की शुरुआत कराई। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। दो दिन पूर्व समगरा पंप कैनाल के दो पंप चालू हो गए थे। विधायक श्री यादव शनिवार को दोपहर बाद समगरा पहुंचे और बैराज पर पूजा-पाठ करके तीसरा पंप भी चलवाया। उन्होंने किसानों से कहा कि मुड़वारा गांव टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। नहरें पूरी क्षमता से चलेंगी। मुड़वारा माइनर की मरम्मत होगी। अगले माह सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव स्थायी पंपों का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर छेदीलाल गुप्ता, लखन निषाद, दिलीप सिंह, गनेश प्रसाद, संजय, रामप्रताप, अभिषेक आदि शामिल थे। ब्यूरो