फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश को लखनऊ जेल भेजने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शीलू निषाद बलात्कार कांड के आरोपी पूर्व विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी को जेल प्रशासन अब यहां रखने के मूड में नहीं है। लखनऊ जेल में स्थानांतरण के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक शासन को पत्र भेजेंगे। उनका कहना है कि पूर्व विधायक का मुकदमा लखनऊ सीबीआई कोर्ट में चल रहा है। यहां से उन्हें लाने-ले जाने में परेशानी होगी। पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक श्री द्विवेदी को ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट सीबीआई कोर्ट (लखनऊ) में पेश किया गया। यहां उनकी पहली बार पेशी हुई। सुनवाई के बाद रात को जेल वापस लौट आए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि शासन और अदालत से अनुरोध किया था कि सुरक्षा के लिहाज से पूर्व विधायक को लखनऊ जेल में रखा जाए लेकिन पूर्व विधायक के परिजनों की पैरवी से उनकी मांग नकार दी गई। अब अगली पेशी 6 दिसंबर को है। अधीक्षक व प्रभारी जेलर पीके सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वह पुन: शासन को पत्र भेजकर जेल स्थानांतरण की मांग करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें