फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटा, दुकान-मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। तेज रफ्तार बालू भरा ओवरलोड ट्रक पलट गया। चपेट में दुकान और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। कई राहगीर बाल-बाल बच गए। क्रेन से ट्रक को हटाया गया। नो-इंट्री खत्म होते ही बृहस्पतिवार की रात ओवरलोड बालू भरकर ट्रक शहर के अंदर से होकर कानपुर जा रहा था। स्वराज कालोनी रोड मंडल कारागार के नजदीक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। शिवप्रसाद गुप्ता की मोबाइल दुकान और अरुण कुमार खरे के मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। कई राहगीर बाल-बाल बच गए। ट्रक चालक व क्लीनर फरार हो गए। मोहल्लावासियों ने बताया कि नो-इंट्री खुलने के बाद इस रोड में ट्रकों की लंबी लाइन और धमाचौकड़ी शुरु हो जाती है। पैदल चलना मुश्किल होता है। हालत यह है कि हादसे के भय से लोग रात को 8 बजे के बाद अपने बच्चों को घरों में कैद कर लेते हैं। संजीव सिंह, रामनरेश दीक्षित, शिवप्रसाद गुप्ता, विनीत गुप्ता, जयकरन सिंह, नरेंद्र अवस्थी आदि ने इस रोड से ट्रकों का आवागमन रोकने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें