फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोजगार मेले में 99 युवाओं का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रोजगार मेले में आए युवाओं का कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार लिया। 285 युवाओं में 99 का चयन हुआ।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, संयुक्त निदेशक एमके कुलश्रेष्ठ व प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने मेले का शुभारंभ कराया। इसमें ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक, ब्लैक होंडा, श्रीनिवासन, कॉल्विन सॉल्यूशन प्रा.लि., प्रास इंटरप्राइजेज, वेल्पन इंडिया कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। इसमें ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक के प्रतिनिधि अंकित मिश्रा ने 22, ब्लैक होंडा के प्रतिनिधि जेपी पांडेय ने छह, श्रीनिवासन के योगेश कुमार ने तीन, कॉल्विन सॉल्यूशन प्रा.लि. के कमलाकांत ने 35, प्रास इंटरप्राइजेज के प्रमोद कुमार ने 28, वेल्पन इंडिया के रिजवान ने पांच युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को चयन पत्र सौंपे गए।
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, जिला कौशल प्रबंधक मो.शरीफ, हमीरपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य राम तीर्थ यादव, महोबा के प्रधानाचार्य राजकुमार, भाजपा नेता धनंजय करवरिया, कमल द्विवेदी, शिक्षक रामबदन सिंह पटेल आदि रहे।
विज्ञापन

आईटीआई के प्रधानाचार्य प्रदीप अग्निहोत्री ने बताया कि 99 युवाओं का चयन हुआ है। वेतनमान आदि की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें